
Valentines Day 2026: तेजस्वी प्रकाश बनाएंगी करण कुंद्रा के लिए खाना, ऐश्वर्या खरे करेंगी प्यार के हर रूप को सेलिब्रेट
ABP News
Valentines Day 2026: 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइंस डे मनाया जाता है. ये प्यार के इजहार का दिन है जो हर कोई सेलिब्रेट करता है. इस बार हमारे फेवरेट सेलेब्स क्या करने वाले हैं आइये बताते हैं.
14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे, प्यार के इजहार का दिन है. इस दिन कोई किसी से प्यार करता है तो उसका इजहार कर सकता है. इस दिन को खासतौर से युवा बड़ी ही जोर-शोर से मनाते हैं. सेलेब्स भी इस खास दिन को मनाने से पीछे नहीं रहते हैं. टीवी के फेवरेट कपल्स भी इस दिन को बड़े अच्छे से मनाते हैं. टीवी के फेवरेट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के भी इस खसा के लिए काफी प्लान्स हैं, आइये जानते हैं.
करण कुंद्रा- तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइंस डेटीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कलर्स टेलीविजन के शो 'लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रहे हैं. वैसे तो ये कपल हैं लेकिन वैलेंटाइंस डे के प्लान्स थोड़े अलग- अलग हैं. करण कुंद्रा ने बताया है कि वैसे तो प्यार हर किसी की जिंदगी का एक अभिन्न अंग होता है, लेकिन वैलेंटाइंस डे को जब इतनी धूमधीम से मनाया जाता है तो अच्छा लगता है. ये साल मेरे लिए बहुत खास रहा है क्योंकि 'लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' ने मुझे तेजस्वी के साथ काम करने का मौका दिया है, भले ही हम अलग- अलग टीम में हैं और एक दूसरे के साथ कॉम्पिटीशन कर रहे हैं. शो में कॉम्पिटीटर होते हुए भी पार्टनर का साथ होना बहुत अच्छा लगता है. इस खास दिन पर सभी को ढेर सारा प्यार.
A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












