
Valentine's Day 2026: DDLJ से 'हम दिल दे चुके सनम' तक, ये हैं बॉलीवुड फिल्मों की आइकॉनिक लव स्टोरीज, जिन्होंने सिखाया रोमांस
ABP News
Valentine Day 2026: आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन रोमांटिक फिल्मों की, जिन्होंने सिर्फ दिल नहीं जीते बल्कि प्यार की परिभाषा भी बदल दी. इन कहानियों ने मोहब्बत को नया मतलब दिया.
जब भी प्यार की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में बॉलीवुड की फिल्में ही आती हैं. बचपन से लेकर बड़े होने तक हमने फिल्मों में ही सीखा कि प्यार कैसा होता है—पहली नजर का प्यार, दूर रहकर भी दिल का जुड़ा रहना, और हर मुश्किल में साथ निभाने का वादा.
हिंदी फिल्मों की इन लव स्टोरीज़ ने सिर्फ एंटरटेन नहीं किया, बल्कि हमें सपने देखना भी सिखाया. शायद यही वजह है कि सालों बाद भी लोग इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं. तो अगर इस वैलेंटाइन डे आप भी रोमांस का वही पुराना जादू महसूस करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए कुछ यादगार फिल्मों के साथ प्यार को फिर से जीने के लिए.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इसमें राज और सिमरन की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो बॉलीवुड की सबसे यादगार कहानियों में से एक मानी जाती है. यूरोप की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात मज़ाक और नोकझोंक से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे सच्चे प्यार में बदल जाती है. सिमरन को भगाने के बजाय राज हिम्मत करके उसके पारंपरिक परिवार का सामना करता है और उनकी इजाज़त से शादी करना चाहता है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था और इसमें शाहरुख खान व काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे.













