
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में धमाका, मारे रिकॉर्डतोड़ 9 छक्के, रच दिया इतिहास
AajTak
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. अंडर 19 यूथ वनडे के दौरान वैभव ने 9 छक्के मारे और इतिहास रच दिया. उनकी पारी की बदौलत भारत ने सीरीज में बढ़त भी हासिल कर ली है .
वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे U-19 यूथ वनडे में जबरदस्त पारी खेली. 14 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 31 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और रिकॉर्ड 9 छक्के शामिल थे.
उनकी विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली.
Caption in the image 🔥💗 pic.twitter.com/hRJVTTrHGm
सूर्यवंशी की पारी में छह चौके और नौ छक्के शामिल थे. दरअसल, सूर्यवंशी द्वारा लगाए गए नौ छक्के अंडर-19 वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं. उन्होंने मनदीप सिंह के आठ छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
सूर्यवंशी ने पहले दो मुकाबलों में 40 के पार पहुंचने के बाद अर्धशतक से चूकने का अफसोस इस मैच में दूर कर दिया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही हमला बोला. तीसरे ओवर में उन्होंने सेबास्टियन मॉर्गन को लगातार दो छक्के लगाए, फिर अगले ओवर में दो और छक्कों के साथ एक चौका जड़ा. छठे ओवर में जेम्स मिंटो को एक ही ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 23 रन बटोरे.
सूर्यवंशी जब 8वें ओवर में आउट हुए, तब तक भारत ने 111 रन का पीछा कर लिया था. हालांकि इसके बाद भारत की पारी कुछ समय के लिए लड़खड़ाई और टीम 24वें ओवर तक 199/6 हो गई थी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











