Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के खटीमा पहुंची आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा, भगवंत मान बोले- यहां भी लागू करेंगे दिल्ली मॉडल
ABP News
2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में अपने आप को पेश कर रही. वहीं आप की ये किसान संकल्प यात्रा आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में पहुंची.
Uttarakhand Election 2022: अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी किसान संकल्प यात्रा निकाल रही है. इस किसान संकल्प यात्रा के उत्तराखंड के खटीमा पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप के पंजाब से सांसद भगवंत मान का स्वागत किया. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू करने के लिए जनता से आप के लिए मांगा समर्थन. वहीं जनता से आप को वोट देने की अपील की.
भगवंत मान का हुआ स्वागतदरअसल, 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में अपने आप को पेश कर रही. वहीं आप की ये किसान संकल्प यात्रा आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में पहुंची. यात्रा के खटीमा में पहुंचने पर आप पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान का पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया.