
US-Israel Iran War: ट्रंप के अल्टीमेटम पर भड़का ईरान, F-15 मार गिराने का दावा खारिज... मिडिल ईस्ट के 5 बड़े अपडेट
ABP News
Iran-Israel War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए अल्टीमेटम पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पलटवार करते कहा कि हम बेबुनियाद धमकियों से नहीं डरते हैं.
अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध में हर रोज नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. युद्ध के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. ईरानी सेना ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर हम पर हमला हुआ तो हम अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अहम ढांचों को निशाना बनाएंगे. जबकि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ट्रंप की धमकी का जवाब देते हुए कहा कि हम बेबुनियाद धमकियों से नहीं डरते हैं. जानें ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के 5 बड़े अपडेट्स-
ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को 48 घंटे के अल्टीमेटम दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी शर्त और धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स पर जोरदार बमबारी कर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा.
IRGC की धमकी- अगर हम पर हमला हुआ तो...













