
Uttarakhand : डांस कर रहे बारातियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, Video देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
AajTak
सात सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद बारातियों के पास से बड़ा सा ट्रक गुजर रहा है. तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो से चालक बारातियों को रोंदता हुआ आगे चला जाता है. घटना इतने जल्दी होती है कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिलता.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) में डांस कर रहे बारातियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है जो बारात में शामिल बाराती के मोबाइल में कैद हो गया था. घटना में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हुए. दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है.
घटना का अंजाम देने वाले स्कॉर्पियो चालक को लोगों ने पकड़ लिया था और उसे जमकर पीटा भी. उसका कहना है कि गलती से ब्रेर की जगह पर एक्सीलेटर दब गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को किसी तरह लोगों के चंगुल से बचाया और हिरासत में लिया. दरअसल, घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार की रात को यहां पर बारात निकल रही थी. बारात सरदार फार्म हाउस में बेलड़ा गांव आई हुई थी. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बारात मौजूद है और बाराती डांस कर रहे हैं.
सामने आए सात सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद बारातियों के पास से बड़ा सा ट्रक गुजर रहा है. तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो से चालक बारातियों को रौंदता हुआ निकल जाता है. घटना इतने जल्दी होती है कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिलता.
देखें वीडियो...
एक की मौत, 31 घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
बारातियों को कुचलने वाले स्कॉर्पियो चालक को लोग पकड़ लेते हैं और उसकी पिटाई लगाना शुरू कर देते हैं. इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दी जाती है. मौके पर पुलिस टीम पहुंचती है और एंबुलेंस को भी बुलाया जाता है. पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक को लोगों के चंगुल से बचाती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










