
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगेंगे प्रतिबंध, जमीन भी ली जाएगी? मेला अथॉरिटी ने भेजा था नोटिस
AajTak
प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दो नोटिस भेजे गए हैं. पहले नोटिस में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर बिना अनुमति के भीड़ के बीच पुल की बैरियर तोड़ने का आरोप है. दूसरे नोटिस में शंकराचार्य होने के संबंध में सबूत मांगे गए हैं.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेला (प्रयागराज) में हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच सामने आया है कि मेला अथॉरिटी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक नहीं दो नोटिस भेजे थे. जिस नोटिस में मेला प्रशासन ने उनसे शंकराचार्य होने के संबंध में सबूत मांगा था, वह तो दूसरा नोटिस था.
पहले भेजे गए इस नोटिस की जानकारी से किया इनकार इससे पहले भी उन्हें एक नोटिस भेजा गया था. यह नोटिस 18 जनवरी यानी मौनी अमावस्या वाले दिन का है.इस नोटिस में सबसे अहम तथ्य है कि अगर इस नोटिस का जवाब नहीं मेला तो उन पर तमाम प्रतिबंध के साथ मेला में प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी. अहम बात है कि पहले भेजे गए इस नोटिस की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जानकारी ही नहीं है.
यह नोटिस मेला प्राधिकरण के अधिकृत हस्ताक्षरी की तरफ से स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शिविर संचालक श्री शंकराचार्य आश्रम शाकंभरी पीठ सहारनपुर एवं शिविर संचालक बद्रिका आश्रम हिमालय सेवा शिविर मनकामेश्वर मंदिर, माघ मेला प्रयागराज के नाम पर भेजी है.
नोटिस में लिखी है ये चेतावनी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की दो संस्थाओं को यह नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस में साफ लिखा गया है कि 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या पर स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद बिना अनुमति के pontoon पुल 2 पर लगी बैरियर को तोड़कर संगम अपर मार्ग पर भीड़ के साथ जा रहे थे. भीड़ के समय पर स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद बग्घी से स्नान करने जाना चाह रहे थे. ऐसे में भगदड़ की स्थिति बन सकती थी.
यह भी पढ़ेंः 'आपको ही पालकी से जाने की चुल्ल क्यों थी...', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और जितेंद्रानंद सरस्वती के बीच तीखी बहस
स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद को भेजे गए इस पहले यानी 18 जनवरी के नोटिस में शंकराचार्य लिखे जाने पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रोक का भी जिक्र है, लेकिन इस नोटिस में सबसे अहम तथ्य है कि अगर इस नोटिस का जवाब 24 घंटे में नहीं मिला तो स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद को माघ मेला में दी गई भूमि और अन्य सुविधाएं निरस्त कर दी जाएंगी, साथ ही मेले में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










