
'टैरिफ के कारण भारत ने बंद कर दी रूसी तेल की खरीद', ट्रंप के वित्त मंत्री का दावा
AajTak
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत दबाव में आ गया. भारत ने रूसी तेल की खरीद कम कर दी और अब लगभग बंद कर दी है.
भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत के बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूसी तेल की खरीद को लेकर बड़ा दावा किया है. स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है. फॉक्स बिजनेस से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया.
उन्होंने दावा किया कि इसके बाद भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी और अब इसे लगभग बंद कर दिया है. ट्रंप के वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस से तेल खरीदना शुरू किया था. उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका अब अन्य देशों के खिलाफ और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है.
ट्रंप के वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अमेरिकी दबाव में आ गया, लेकिन यूरोप और चीन अब भी रूस का तेल खरीद रहे हैं, जो अपने खिलाफ लड़ाई को फाइनेंस कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीन रियायती दाम पर तेल खरीदकर रूस की मदद कर रहा है. ट्रंप के वित्त मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब एक सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीनेट में एक बिल पेश किया है.
इस बिल में यह प्रावधान किया गया है कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कम से कम 500 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है. इस बिल को लेकर सवाल पर ट्रंप के वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसी सख्ती के लिए राष्ट्रपति को सीनेट की मंजूरी जरूरी नहीं है. राष्ट्रपति IEPA (International Emergency Economic Powers Act) के तहत ऐसा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Trump Tariff: रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगेगा 500% टैरिफ? ट्रंप के मंत्री का बयान... समझें मायने
उन्होंने कहा कि अगर यह बिल सीनेट से पारित होता है, तो राष्ट्रपति के अधिकार और मजबूत होंगे. ट्रंप ने पहले ही इस बिल को राजनीतिक रूप से मंजूरी दे दी है, हालांकि यह अभी सीनेट में विचाराधीन है. इस कानून का मुख्य निशाना चीन है, जो रूस के तेल का सबसे बड़ा आयातक देश बना हुआ है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









