
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आएगी 'भाबीजी घर पर हैं' फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे
ABP News
Bhabiji Ghar Par Hain Film on OTT: कॉमेडी फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' अब जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है. कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर ये फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.
टीवी के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक 'भाबीजी घर पर हैं' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बनाई गई इसकी स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है. फिल्म के मेकर्स ने अब इसके ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है.
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है फिल्म
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा कि 'मॉडर्न कॉलोनी की टोली निकल पड़ी है फन ऑन द रन के लिए, सही पकड़े हैं!' इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एडवेंचर का तड़का भी देखने को मिलेगा, जो इसे और दिलचस्प बनाता है. यह फिल्म 3 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है. इससे पहले इसे 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और इसमें वही पुराने, मजेदार किरदार नजर आएंगे, जिन्हें लोग सालों से पसंद करते आ रहे हैं.
A post shared by ZEE5 (@zee5)













