
UPMSP UP Board Exam 2021: बोर्ड करने जा रहा है 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट्स पर फैसला, छात्रों की है ये मांग
AajTak
UP Board 10th, 12th Board Exam 2021: देश में जारी कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक बार फिर टाल सकता है. स्टूडेंट्स सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी बोर्ड (UP Board) कक्षा 10वीं एवं 12वीं के एग्जाम कैंसिल करने की लगातार मांग कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही इस सेशन की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर फैसला लेने जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महीने पहले कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और अधिकारियों को अब यह तय करना है कि क्या कोरोनो वायरस के खतरे को देखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए. हालांकि, राज्य सरकार ने अभी तक कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाओं को रद्द करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों को 15 मई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में स्कूल शिक्षकों को भी 20 मई तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है. अभी तक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या डेट्स जारी करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. बोर्ड अब जल्द ही 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर निर्णय लेने वाला है. इससे पहले CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया था जिसके तुरंत बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं. CBSE के अलावा भी कई राज्यों ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी हैं. यूपी बोर्ड ने अभी तक एग्जाम्स पर कोई फैसला नहीं सुनाया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










