
UP NEET UG Counselling 2023: आज से बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
AajTak
UP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (The Directorate of Medical Education and Training) उत्तर प्रदेश आज यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा. यहां देखें पूरी डिटेल.
UP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (The Directorate of Medical Education and Training) उत्तर प्रदेश आज 28 जुलाई को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in या dgme.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, यूपी NEET यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हुई. मेरिट सूची कल, 29 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी. परिणामों का आवंटन 3 अगस्त या 4 अगस्त 2023 को जारी किया जाएगा.
कैसे रजिस्ट्रेशन करें
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी upneet.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर 'Registration'टैब पर क्लिक करें. स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें. स्टेप 5: जरूरी फीस का भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें. स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें.
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









