
दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्त कार्रवाई, 2 छात्र हॉस्टल से बाहर, 7 निलंबित
AajTak
देहरादून के सरकारी दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में सख्त कार्रवाई की गई. दो छात्रों मो. शकीब अली और प्रज्ञान्श पवार को हॉस्टल से बाहर और दो महीने क्लास से निलंबित किया गया, साथ में ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया है.
सरकारी दून मेडिकल कॉलेज (GDMC), देहरादून में रैगिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमिटी ने दोषी पाए गए MBBS छात्रों के खिलाफ सख्त सजा का आदेश दिया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार, दो छात्र — मोहम्मद शाकीब अली (MBBS बैच 2023) और प्रज्ञान्श पवार (MBBS बैच 2024) को पूरे MBBS और इंटर्नशिप के दौरान हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही दोनों पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो महीने के लिए क्लास से निलंबित कर दिया गया है.
इसके अलावा अन्य छात्रों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
इसमें शामिल हैं-
MBBS 2023 बैच: विक्रांत राणा, स्पर्श सिंह, सायश शुक्ला, आदित्य पंवार
MBBS 2024 बैच: यश यादव, शोएब अली, रिहान अंसारी

LPG को लेकर देश भर में एक पैनिक की स्थिति बनी हुई है. मिडिल ईस्ट वॉर को वजह बताया जा रहा है. सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं. कई राज्यों में ब्लैक में सिलेंडर डबल में बिक रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए आप GAS Free Cooking ऑप्ट कर सकते हैं. सस्ते में ही काम हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे किचन को बनाएं गैस फ्री.

LPG की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप, इन देशों से 90% गैस की सप्लाई, जानिए कितना बड़ा है संकट
LPG Crisis In India: देश में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार ने भी तुरंत कदम उठाए हैं. भारत में GAIL-ONGC को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया गया है.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है, जहां लोग सरकार और हालात पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










