UP Election 2022: यूपी के देवबंद सीट पर मुस्लिम महिलाओं के वोटों की संख्या तय कर सकती है जीत-हार, जानें क्या है इनकी मांगें
ABP News
UP Election 2022: मुस्लिम महिलाओं की बात सामने नहीं आए ये इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम जाने की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाली जगह में महिलाओ की क्या मांग है.
UP Election 2022: 21वीं सदी के भारत मे महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए तेजी से कई सारे कदम उठाये गए हैं, इसमे चाहे महिला सुरक्षा की बात हो, महिलाओं को आरक्षण देना , महिलाओं के अधिकार, सेना में महिलाओं की भागीदारी, राजनीतिक में उनके लिए सुरक्षित स्थान जैसे मामलों में न्यायालय से लेकर केंद्र व राज्य सरकारों ने कई अहम फैसले किए हैं. महिलाएं अपने से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर क्या सोचती है यह जानना बेहद अहम हो जाता है खास कर के मुस्लिम महिलाएं , क्योंकि अमुमन समाज मे यह देखा गया है मुस्लिम महिलाओं को लेकर एक अलग तरह की धारणा है की यह महिलाएं चार दिवारी तक मेहदूद है.
यूपी के सहारनपुर जिले का देवबंद इस्लामिक शिक्षा के संस्थान दारुल उलूम की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, देवबंद सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. वहीं यहां आमलोगों से बात करने पहुंची ABP की टीम से देवबंद की महिलाओं ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात की. मुस्लिम महिलाओ ने गलत धारणाओं को खत्म करने के साथ ही सक्षम होते हुए खुद को देश के भविष्य बताया.