UP Election 2022: जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की मुलाकात, कल हो सकता है गठबंधन का एलान
ABP News
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए रालोद और सपा और आगे बढ़ती नजर आ रही हैं. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की.
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन की बात चल रही है. रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. अब माना जा रहा है कि दोनों दल जल्द ही गठबंधन और सीट बंटवारे की घोषणा कर सकते हैं. रालोद से पहले कांग्रेस भी समझौते का प्रयास कर रही थी. लेकिन जयंत ने यह कहकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया था कि सपा-रालोद गठबंधन की बातचीत अंतिम चरण में है.
सपा और रालोद कितने करीब आए हैं?

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












