
UP Election: 'लिस्ट नई, अपराधी वही...', नाहिद हसन को सपा से टिकट पर भड़की BJP
AajTak
पहली लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. लिस्ट के मुताबिक आजम खान अपनी पारंपरिक सीट रामपुर से चुनावी रण में उतरेंगे. वहीं नाहिद हसन को पार्टी ने कैराना से उम्मीदवार बनाया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. लिस्ट के मुताबिक आजम खान अपनी पारंपरिक सीट रामपुर से चुनावी रण में उतरेंगे. वहीं नाहिद हसन को पार्टी ने कैराना से उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी की मजबूरी है गुंडों अपराधियों को प्रत्याशी बनाना जरूरी है.. लिस्ट नई, अपराधी वही!! नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देना चाहते हैं, इस वजह से उनका पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर बाहर आ रहा है। #पाक_प्रेमी_अखिलेश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












