
UP Board Date Sheet 2022: यूपी बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू, अभी सेव कर लें डेटशीट
AajTak
UP Board 10th, 12th Date Sheet 2022 @upmsp.up.nic.in: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेटशीट जरूर चेक कर लें और अपने पास सेव कर लें.
UP Board 10th, 12th DateSheet 2022: यूपी बोर्ड परीक्षाएं कल 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेटशीट जरूर चेक कर लें और अपने पास सेव कर लें.
UP Board 10th Date Sheet 2022:
UP Board 12th Date Sheet 2022:
इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










