
UP का उदयराज मुंबई से अहमद हुसैन बनकर लौटा, गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तब हुआ खुलासा
AajTak
Kaushambi Youth Conversion Case: मुंबई में कुछ लोगों के बहकावे में आकर कौशाम्बी के उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया. युवक कई साल बाद अहमद हुसैन बनकर वापस अपने घर पहुंचा और जब उसने गांव की मस्जिद में नमाज पढ़नी शुरू की तो लोग हैरान हो गए. युवक के पिता ने की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के एक युवक ने मुंबई में कुछ लोगों के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया. उदयराज नाम का युवक कई वर्ष बाद अहमद हुसैन बनकर वापस अपने घर पहुंचा और जब उसने गांव की मस्जिद में नमाज पढ़नी शुरू की तो लोग हैरान हो गए. परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. आरोप है कि युवक ने दानिश नाम के एक शख्स और उसके साथियों के कहने पर धर्म परिवर्तन किया है. युवक के पिता ने की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. कर दी हैं.
मामला पश्चिम सरीरा थाना इलाके के अषाढा गांव का है. गांव निवासी देशराज कोरी के तीन बेटे हंसराज, देवराज और उदयराज हैं. तीनों बेटे कमाने के लिए मुंबई गए थे. 2 बेटे हंसराज और देवराज एक साथ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं, जबकि छोटा बेटा उदयराज वहीं अलग रहकर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है.
सहकर्मी दानिश से सीखा नमाज पढ़ना
दुकान पर ही उदयराज की दानिश नाम के एक युवक से मुलाकात हुई. उदयराज का दानिश के साथ काफी मेलजोल हो गया. मुस्लिम होने के नाते दानिश अक्सर नमाज पढ़ा करता था, जिसे उदयराज देखा करता था.
बहकावे में धर्म परिवर्तन का आरोप
आरोप है कि दानिश और उसके अन्य साथियों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया. मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उसे एक मौलाना के पास भी ले जाया गया. जहां पर तमाम प्रकार का प्रलोभन और दबाव भी उदयराज को दिया गया. इन लोगों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










