
Udaipur: दुकान में गला काटकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, बवाल के बाद इंटरनेट बंद
AajTak
Udaipur Kanhaiya Lal Murder:मृतक युवक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.
Udaipur Kanhaiya Lal Murder: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजसमंद जिले के भीमा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन हिंदू संगठनों का जगह-जगह प्रदर्शन जारी है. विरोध के तौर पर दुकानें बंद करा दी गई हैं.
पुलिस ने एहतियात बरतते हुए अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में 2 लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक युवक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.
हत्या को अंजाम देने वाले एक आरोपी का नाम रियाज मोहम्मद है. वह भीलवाड़ा के आसींद इलाके का रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम गोस मोहम्मद है. वह उदयपुर के खांजीपीर इलाके का रहने वाला है.
उदयपुर: नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के बेटे ने किया था पोस्ट, पिता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या
घटना की सूचना मिलने के बाद धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक का नाम कन्हैयालाल है, बताया जा रहा है कि उसके आठ साल के बेटे ने मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और तीन आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश है. इस मामले में आरोपियों ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










