
मेरठ में मासूम से हैवानियत... कार में छात्रा का अपहरण कर दरिंदगी, सड़क किनारे फेंका
AajTak
मेरठ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां शनिवार सुबह स्कूल जा रही एक 10 साल की मासूम बच्ची को कार सवार दरिंदे ने अगवा कर लिया. आरोपी ने बच्ची के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि रेप की कोशिश भी की. वारदात के बाद आरोपी मासूम को घायल हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मासूम बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 10 साल की स्कूली छात्रा के साथ अपहरण और छेड़छाड़ की घटना ने सनसनी फैला दी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दिल्ली में DTC बस ड्राइवर के रूप में तैनात है.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है. कंकर खेड़ा पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाली तीसरी कक्षा की एक छात्रा रोज की तरह स्कूल जा रही थी. तभी रास्ते में कार सवार एक शख्स ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया. आरोपी ने करीब दो घंटे तक बच्ची को बंधक बनाए रखा. उसने रेप करने की कोशिश की.
एसपी (सिटी) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी ने मासूम बच्ची को घायल अवस्था में सड़क के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. पीड़िता का परिवार बेहद गरीब है. बच्ची के पिता की सात साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत चार अलग-अलग टीमों का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे वारदात में इस्तेमाल की गई कार की पहचान हो गई. इसके आधार पर पुलिस ने भमोरी गांव (सरधना) के रहने वाले फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गोपाल विहार में रह रहा था.
आरोपी फूल कुमार ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग, छेड़छाड़ और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








