
ईरान में विरोध प्रदर्शनों का खौफनाक आंकड़ा, 5,000 से ज्यादा मौतें, 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल
AajTak
ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में अब तक कम से कम 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 500 सुरक्षा बल भी शामिल हैं. सरकार ने आतंकवादियों को दोषी ठहराया है. सर्वोच्च नेता ने युद्ध से इंकार करते हुए दोषियों को सजा देने की बात कही है.
ईरान में दिसंबर के अंत से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन धीर-धीरे हिंसात्मक होते गया. आर्थिक बदहाली के विरोध में 28 दिसंबर को शुरू हुए ये प्रदर्शन केवल दो हफ्तों में सत्ता परिवर्तन और धार्मिक शासन के अंत की मांग तक पहुंच गया. एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, अब तक कम से कम 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें लगभग 500 सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं. यह 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद की सबसे घातक अशांति मानी जा रही है.
सरकार ने हिंसा के लिए आतंकवादी और हथियारबंद दंगाइयों को दोषी ठहराया है. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हस्तक्षेप की चेतावनी दी है अगर प्रदर्शनकारियों की हत्या और सामूहिक फांसी जारी रही. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में तेहरान ने फांसी की कुछ कार्रवाइयों को रोक दिया है.
सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन दोषियों को सजा जरुर मिलेगी. ईरानी न्यायपालिका ने भी मोहरेब यानी मौत के काबिल अपराध में शामिल कुछ कृत्यों पर फांसी की संभावना जताई है. ट्रंप ने नए नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल पर हिंसा की साजिश लगाने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: क्या सच में प्रदर्शनकारियों को 'सजा-ए-मौत' नहीं देगा ईरान... खामेनेई शासन की चाल में फंस गए ट्रंप!
मानवाधिकार संगठन HRANA के अनुसार अब तक 3,308 मौतें पुष्टि हुई हैं, जबकि 24,000 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं. सरकारी सूत्र बताते हैं कि कुर्द बहुल उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हिंसा सबसे ज्यादा हुई है, जहां इराक की सीमा से अलगाववादी समूहों ने भी घुसपैठ की कोशिश की.
सरकार की कड़ी कार्रवाई के बाद फिलहाल प्रदर्शनों की स्पीड कम होती दिख रही है, लेकिन इंटरनेट प्रतिबंध के कारण स्थिति की जांच और पुष्टि करना मुश्किल है. ईरान की आंतरिक संकट अभी भी बरकरार है और इसका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








