)
UAE-भारत के संबंध दुनिया के लिए आदर्श, हमारी दोस्ती जिंदाबाद: PM मोदी
Zee News
जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘मोदी मोदी’ के नारों के बीच पीएम मोदी ने भारतवंशी लोगों का अभिवादन ‘नमस्कार’ कहकर किया. पीएम ने कहा- यह भारत और यूएई के बीच मित्रता की जयकार का समय है.
अबू धाबी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को ‘प्रगति में साझेदार’ बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते दुनिया के लिए आदर्श हैं. दोनों देश 21वीं सदी के तीसरे दशक में नया इतिहास रच रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा-साझेदारी सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रही है. नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. भारत की कामना है कि हमारी साझेदारी हर दिन मजबूत होती रहे. Incredibly honoured by the warm welcome from the Indian Community in Abu Dhabi today. The vibrancy of our diaspora never ceases to amaze me.
— Narendra Modi (@narendramodi)
More Related News
