
UAE ने भारत पर लगा Travel Ban हटाया, Corona Vaccine की दोनों डोज ले चुके पैसेंजर्स को छूट
Zee News
UAE announces new travel protocol for passengers from India: भारत से दुबई आने वाले यात्रियों को वैध रिहायशी वीजा की आवश्यकता होगी जो UAE द्वारा मान्य Covid-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं. सरकार ने जिन टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है.
दुबई: दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों (Travel Ban) में ढील दी है. हालांकि, ऐसे सभी लोगों के लिए UAE द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके (Corona Vaccine) की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है. मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. Dubai’s Emirates airline will resume flights connecting India, South Africa and Nigeria to Dubai from June 23rd, reports Dubai's Gulf News. गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन (DDM) की सुप्रीम कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अद्यतन होने की घोषणा की. इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम (Sheikh Hamdan bin Rashid Al Maktoum) ने की. — ANI (@ANI)More Related News
