
Tu Yaa Main OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी शनाया- आदर्श की 'तू या मैं'? जानें- यहां पूरी डिटेल
ABP News
Tu Yaa Main OTT Release: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस साल वैलेंटाइन्स डे पर बॉक्स ऑफिस पर दो अलग अलग जॉनर की फिल्में रिलीज़ हुई थीं. उनमें से एक है तू या मैं हैं. बिजॉय नांबियार की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर ने लीड रोल प्ले किया है. इस सर्वाइवल थ्रिलर का क्लैश शाहिद कपूर की ओ रोमियो से हुआ था. वहीं तू या मैं बॉक्स ऑफिस नंबर्स में फिसड्डी साबित हुई है. हालांकि आदर्श गौरव और शनाया कपूर के फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानते हैं तू या मैं ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
तू या मैं ओटीटी पर कब और कहां आएगी? तू या मैं के थिएटर वर्जन के ओपनिंग क्रेडिट्स में इसके ओटीटी पार्टनर के बारे में बताया गया है. इसके मुताबिक ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जो इस सर्वाइवल थ्रिलर का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है. बता दें कि कोई भी थिएटर में रिलीज फिल्म ओटीटी पर आमतौर पर छह से आठ हफ़्ते के अंदर आ जाती है. इसलिए, म उम्मीद कर सकते हैं कि तू या मैं 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच नेटफ्लिक्स पर आएगी. हालांकि, न तो मेकर्स ने और न ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने तू या मैं की ओटीटी रिलीज़ डेट को ऑफिशियली कन्फर्म किया है.
तू या मैं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनतू या मैं का वैलेंटाइन डे पर ओ'रोमियो के साथ क्लैश हुआ, जो एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज लगभग एक दशक बाद स्क्रीन पर फिर से साथ आ रहे हैं. वहीं ओ रोमियो के आगे तू या मैं फिसड्डी साबित हुई आनंद एल राय को-प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 10 दिनों में मुट्टीभर कमाई की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में रिलीज के 10 दिनों में महज 5.39 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 6.33 करोड़ रुपये है.













