
Tu Ya Main Review: खराब फर्स्ट हाफ, लॉजिक को थोड़ा सा ठेंगा दिखाता सेकेंड हाफ, निराश करती फिल्म में चमके आदर्श और शनाया
ABP News
फिल्म कहीं कहीं ठीक ठाक लगती हैं. एक्टर्स पूरी कोशिश करते हैं लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट के आगे वो कुछ नहीं कर पाते. पढ़ें पूरा रिव्यू.
इस फिल्म का स्क्रीनप्ले थाई फिल्म THE POOL से अडॉप्ट किया गया है. मतलब सीथे सीधे रीमेक कहने की बजाय बात को अंग्रेजी में लपेटकर स्क्रीन पर लिखा गया है लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है. इसकी ओरिजनल फिल्म हिंदी में यू ट्यूब पर अवेलेबल है और वो भी कोई इतनी बवाल फिल्म नहीं है. वो 1 घंटा 40 मिनट की है लेकिन ये 2, घंटे 25 मिनट तक आपके सब्र का इम्तिहान लेती है. वो भी 20 फीट के बिना पानी से स्विमिंंग पूल में लेटाकर. अच्छी एक्टिंग के बावजूद फिल्म का कमजोर ट्रीटमेंट निराश करता है.
कहानी
ये कहानी है दो इंफ्लूएंसर्स की, जिनमें से एक मिस वैनिटी के 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो लड़के के 10 हजार. दोनों कैलेब करते हैं, फिर इश्क होता है और फिर एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक मगरमच्छ आ जाता है. ये कहानी आप पहले से ट्रेलर में देख चुके हैं. अब ये बचेंगे कैसे ये आप थिएटर जाकर देख लीजिएगा अगर आप खुद एंड तक बच गए तो.
कैसी है फिल्म













