
'TTP के आतंकियों को पाकिस्तान में बसाना चाहते थे पूर्व आर्मी चीफ बाजवा', इमरान की करीबी नेता का दावा
AajTak
पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने दावा किया कि पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा TTP के सदस्यों को पुनर्वास कराना चाहते थे. इमरान की करीबी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है कि जब देश में आतंकी गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की करीबी राजनेता ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा अफगान तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद देश में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदस्यों को "पुनर्वास" करना चाहते थे. इमरान सरकार में पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश भर में आतंकवादी गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है. कराची में बीते शुक्रवार की रात पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला हुआ था.
डॉन न्यूज के एक प्रोग्राम में शिरीन मजारी ने बताया, "बाजवा ने तालिबान का मामला उठाया…कि टीटीपी में पाकिस्तानी राष्ट्रीयता वाले लोग हैं जो देश लौटना चाहते हैं… यदि वे संविधान को स्वीकार करते हैं और हथियार डालते हैं तो कुछ के लिए कुछ किया जाना चाहिए और बातचीत होनी चाहिए." PTI नेता ने कहा कि इस सुझाव को लेकर पार्टी सांसदों की मीटिंग बुलाई गई थी."
उन्होंने कहा, "मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बातचीत शुरू करने से पहले आम सहमति बनाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और सेना के बीच एक कमेटी बनाई जाएगी क्योंकि हमारे निर्वाचित लोगों के पास बहुत सी आपत्तियां हैं." मजारी ने कहा कि पीटीआई ने मांग की थी कि पहले आम सहमति बनाई जानी चाहिए और फिर टीटीपी के साथ बातचीत शुरू की जानी चाहिए.
बाजवा के खिलाफ एक्शन की मांग
इसके बाद उन्होंने अफसोस जताया कि बाद में पीटीआई सरकार को बाहर कर दिया गया और मौजूदा सरकार को "इस बात की परवाह नहीं थी कि किससे क्या बातचीत की जानी है." संविधान के कथित उल्लंघन के लिए जनरल बाजवा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पीटीआई अध्यक्ष खान की मांग के बारे में पूछे जाने पर मजारी ने कहा कि पार्टी के पास इसके लिए सभी विकल्प खुले हैं.
इमरान का फोन टेप होने का दावा

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








