
दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा पलायन, सुरक्षित ठिकाने के लिए कहां जा रहे यूक्रेनी नागरिक?
AajTak
फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया. इसके बाद यूक्रेन से लोगों का पलायन लगातार बढ़ता गया. हालात ऐसे हो गए कि जितने लोग यूक्रेन से बेघर हुए हैं, उनकी संख्या दूसरे विश्व युद्ध के समय पूरे यूरोप में हुए पलायन से भी ज्यादा हो चुकी. लेकिन पलायन कर रहे लोग आखिर किस देश की शरण ले रहे हैं?
लंबे समय से खिंचता चले जाने की वजह से रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात भले कम हो चुकी, लेकिन ये त्रासदी काफी बड़ी है. लगातार जमीनी और हवाई हमलों के बीच यूक्रेन के बॉर्डर से लोग लगातार सुरक्षित देशों की तरफ जाने लगे. शुरुआत में वे पोलैंड की तरफ जा रहे थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर वहां भी अस्वीकार्यता दिखने लगी. इस बीच माइग्रेशन होता रहा. इस विस्थापन की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से हो रही है.
माइग्रेशन पर डेटा क्या कहते हैं
रूस-यूक्रेन जंग ने यूक्रेन को उस डरावने दौर में धकेल दिया है, जिसे यूरोप ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखा. फरवरी 2022 में जैसे ही रूसी हमले शुरू हुए, यूक्रेन के शहरों में सायरन गूंजने लगे, बम गिरने लगे और लोगों के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा- बच निकलना. जो कल तक सामान्य जिंदगी जी रहे थे, वे एक झटके में शरणार्थी बन गए. यूक्रेन की कुल आबादी करीब 4.1 से 4.2 करोड़ मानी जाती थी. इस हिसाब से देखें तो करीब 1 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं. यानी लगभग हर चार में से एक यूक्रेनी को अपना घर छोड़ना पड़ा है.
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूरोप से करीब 3 से 4 करोड़ लोग विस्थापित हुए थे. ये पलायन कई सालों में धीरे-धीरे हुआ था, क्योंकि दूसरा विश्व युद्ध लगभग सात साल तक चला. इसके मुकाबले यूक्रेन युद्ध में बहुत कम समय में हालात इतने भयावह हो चुके कि करीब एक तिहाई आबादी घर छोड़ने को मजबूर हो गई. लाखों लोग यूक्रेन के अंदर ही भटक रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर दूसरे देशों में पहुंच चुके हैं. दूसरे विश्व युद्ध में जो विस्थापन सालों में हुआ था, वही यूक्रेन में कुछ ही महीनों में हो गया.
यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, 53 लाख पूरे यूरोप में फैले हुए हैं. वहीं लाखों लोग देश के भीतर ही लगातार विस्थापित हो रहे हैं. जिन इलाकों में बमबारी और गोलीबारी तेज है, वहां लोग बेसमेंट, मेट्रो स्टेशनों और अंडरग्राउंड शेल्टर में रह रहे हैं.
देश के अंदर भी हो रहा माइग्रेशन

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








