
नेपाल चुनाव में ओल्ड वर्सेज 'न्यू ब्लड', PM पोस्ट के लिए 35 साल के बालेन शाह ने दोगुने उम्र के नेता को दी चुनौती!
AajTak
नेपाल में जेन-Z की क्रांति के बाद अब 5 मार्च को मतदान होने जा रहा है. इस बार नेपाल की जनता को बदलाव की बड़ी उम्मीद है. वर्षों तक परंपरागत राजनीति और एक जैसे चेहरे को आजमा चुकी जनता अब बदलाव चाहती है. लेकिन नेपाल की राजनीति के ओल्ड गार्ड पूरी ताकत से इस चुनाव में उतर रहे हैं.
नेपाल एक बार फिर से नए नेतृत्व के लिए तैयार है. नेपाल में जेन Z की क्रांति के बाद भारत के इस पड़ोसी देश में एक बार फिर से चुनाव की सरगर्मी है. इस बार नेपाल में ओल्ड गार्ड वर्सेज न्यूज ब्लड के बीच का चुनाव है. यह नेपाल की राजनीति में युवा पीढ़ी और पुरानी नेतृत्व वाली पार्टियों के बीच पीढ़ियों के संघर्ष का निर्णायक दौर है.
इस चुनाव में 74 साल के केपी शर्मा ओली, 35 साल के बालेन्द्र शाह और 49 साल के गगन थापा के बीच टक्कर देखने को मिल रहा है.
सितंबर की क्रांति के बाद नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए 5 मार्च को वोट डालने जा रहा है. सितंबर 2025 में Gen Z आंदोलन ने पूरे देश में हलचल मचा दी. भ्रष्टाचार, खराब शासन और पुराने नेताओं की सत्ता पर पकड़ ने युवा में तीव्र गुस्सा भर दिया और वे सड़कों पर उतर आए. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा.
इसके बाद पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, संसद भंग हुई और नए चुनाव की घोषणा हुई.नेपाल के युवा इसे "पुरानी व्यवस्था" को उखाड़ फेंकने का सुनहरा मौका मान रहे हैं. आंदोलन के दौरान चर्चित चेहरा बने काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह बालेन ने पीएम बनने के लिए मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है और पूरी ताकत के साथ चुनाव में कूद गए हैं.
पूर्व पीएम ओली को सीधे टक्कर दे रहे हैं बालेन शाह
पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के बाद बालेन रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस पार्टी ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








