
नाइजीरिया: प्रेयर के वक्त चर्च में बंदूकधारियों ने बोला हमला, 150 लोग किए गए अगवा
AajTak
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने भीषण हमला करते हुए तीन चर्चों से 150 से ज्यादा लोगों का अपहरण कर लिया है. रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान हुए इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.
नाइजीरिया के कडुना राज्य में बंदूकधारियों ने रविवार को तीन अलग-अलग चर्च पर हमला कर 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं को अगवा कर लिया है. स्थानीय सांसद उस्मान दानलामी स्टिंगो ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि यह हमला काजुरू क्षेत्र के कुरमिन वाली समुदाय में उस वक्त हुआ, जब चर्चों में प्रार्थना सभा और मास चल रहा था.
हमलावरों ने इवेंजेलिकल चर्च विनिंग ऑल (ECWA), चेरुबिम एंड सेराफिम और एक कैथोलिक चर्च को निशाना बनाया. सांसद के मुताबिक, शुरुआत में 177 लोग लापता थे, जिनमें से 11 वापस लौट आए हैं, लेकिन 168 लोग अब भी हमलावरों के कब्जे में हैं.
कडुना राज्य की पुलिस ने फिलहाल इस घटना पर कोई बयान नहीं जारी किया है और न ही किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षा की कमी के कारण अक्सर धार्मिक और सशस्त्र समूह ऐसे हमले करते रहते हैं.
प्रार्थना के दौरान चर्चों में घुसे बंदूकधारी
रविवार की छुट्टी के दिन जब श्रद्धालु चर्चों में प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी बंदूकधारियों ने एक साथ तीनों चर्चों पर धावा बोल दिया. स्थानीय सांसद स्टिंगो ने कहा कि हमलावर भारी तादाद में हथियारों से लैस थे. उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तादाद लगातार अपडेट की जा रही है क्योंकि कई लोग हमले के दौरान जंगल की ओर भाग गए थे, जिनमें से अब तक सिर्फ 11 लोग ही सुरक्षित मिले हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 2 नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








