
Train Delayed: कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, '0' विजिबिलिटी में ये 26 रेलगाड़ियां कई घंटे लेट
AajTak
26 Trains Delayed Due To Dense Fog: बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा और ट्रेनें कई घंटे की देर से चल रही हैं.
बुधवार को Delhi-NCR समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में दिखाई दिया. सुबह विजिबिलिटी जीरो रही और इसका सीधा असर रेल यातायात पर नजर आया. इंडियन रेलवे के मुताबिक, इसके चलते 26 ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है. इनमें बिहार संपर्क क्रांति से लेकर वैशाली एक्सप्रेस तक शामिल है. कोहरे ने इन ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. वहीं दूसरी ओर रेलगाड़ियों से सफर करने वाले यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है और उन्हें कड़ाके की ठंड में ट्रेन लेट के चलते बड़ी परेशानी हो रही है.
कोहरे की चपेट में ये ट्रेनें भारतीय रेलवे (India Railway) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में घनघोर कोहरे के चलते इस रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनें 4-6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं. ट्रेन नंबर 12397 महाबोधी एक्सप्रेस 328 मिनट या 5 घंटे 46 मिनट लेट है, तो वहीं 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से चल रही है. अन्य लेट ट्रेनों में पर गौर करें, तो बिहार संपर्क क्रांति 205 मिनट लेट, वैशाली एक्सप्रेस 202 मिनट लेट है.
देरी से चलने वाली ट्रेनों में ये नाम भी शामिल देरी से चलने वाली अन्य ट्रेनों की बात करें, तो श्रम शक्ति एक्सप्रेस (12451), NDLS हमसफर (12275), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391), अयोध्या एक्सप्रेस (14205), लखनऊ मेल (12229), मालवा एक्सप्रेस (12919), जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22181), पदमावत एक्सप्रेस (14207) दो से तीन घंटे लेट हैं.
इन शहरों में 0 विजिबिलिटी बुधवार 15 जनवरी को सुबह आगरा से लेकर प्रयागराज तक घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है. जीरो विजिबिलिटी वाले प्रमुख शहरों की बात करें, तो उत्तर प्रदेश का बरेली, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, बहराइच, वाराणसी तक शामिल है. जहां विजिबिलिटी 0 से लेकर महज 200 मीटर तक रिकॉर्ड की गई है. ऐसी स्थिति में ट्रेन रेंगती या जहां की तहां खड़ी हुई हैं और रेलवे स्टेशनों पर यात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम विभाग ने किया था अलर्ट मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को ही चेतावनी दी गई थी कि बुधवार की सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा रह सकता है. हालांकि, रेलवे द्वारा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समय-समय कई कोशिशें की जाती रही हैं. कोहरे के प्रभाव से बचे रहने के लिए रेलवे द्वारा कई कोशिशे की गईं. लेकिन जीरो विजिबिलिटी का असर रेल यातायात पर लगातार देखने को मिल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












