
TRAI के मैंडेट के बाद नए रिचार्ज हुए लॉन्च, कंपनियों ने बंद किए 'वैल्यू प्लान्स'
AajTak
TRAI के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स लॉन्च कर दिया है. इन प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो से वैल्यू प्लान्स को रिमूव कर दिया है. अगर गौर से देखा जाए, तो नए प्लान्स और वैल्यू प्लान्स में सिर्फ कुछ रुपयों का अंतर है. यानी कंपनियों ने वैल्यू प्लान्स को ही रिवाइस किया, जिसमें से डेटा को रिमूव कर दिया गया.
TRAI के मैंडेट के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. हालांकि, ये प्लान्स किसी भी रूप में सस्ते नहीं लग रहे हैं. बल्कि कंपनी ने अपनी बेसिक सर्विसेस को ही महंगा कर दिया है. ब्रांड ने या तो अपने सबसे सस्ते वैल्यू प्लान्स को बंद कर दिया है या फिर उन्हें रिवाइज कर दिया है.
ट्राई ने मैंडेट जारी कर टेलीकॉम कंपनियों से सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लॉन्च करने के लिए कहा था. अथॉरिटी ने माना था कि बहुत से यूजर्स सिर्फ कॉलिंग और SMS की सर्विस इस्तेमाल करते हैं. उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है फिर भी टेलीकॉम कंपनियां उन्हें डेटा बेच रही हैं.
ऐसे में ट्राई ने कंपनियों से कहा था कि उन्हें ऐसे प्लान लॉन्च करने चाहिए, जो सिर्फ कॉलिंग और SMS के साथ आते हों. सभी कंपनियों ने इस तरह के प्लान्स तो लॉन्च किए हैं, लेकिन वो बहुत ज्यादा किफायती नहीं लग रहे हैं. टेलीकॉम कंपनियां पहले भी ऐसे प्लान्स ऑफर करती थी, जिसमें मामूली डेटा मिलता था.
यह भी पढ़ें: TRAI के आदेश के बाद नरम पड़ा Airtel, लॉन्च किए सस्ते रिचार्ज प्लान्स
ट्राई के निर्देश के बाद कंपनियों ने उन प्लान्स को रिमूव कर दिया है और नए प्लान्स को लॉन्च कर दिया है. नए प्लान्स पुराने के मुकाबले कुछ रुपये ही सस्ते हैं, लेकिन उसमें डेटा नहीं मिलता है. जैसे Airtel 509 रुपये में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 6GB डेटा ऑफर करता था.
अब इसकी जगह कंपनी ने दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें से एक 469 रुपये का है (पहले ये प्लान 499 रुपये का था, जिसे एयरटेल ने सस्ता कर दिया है). इस प्लान में आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS मिलते हैं. वहीं 548 रुपये में आपको इन सभी बेनिफिट्स के साथ 7GB डेटा भी मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











