
The Kerala Story 2 Review: कितना प्रोपेगेंडा कितना सच? पढ़ें द केरला स्टोरी का रिव्यू
ABP News
द केरला स्टोरी 2 थिएटर में लगी है. फिल्म को लेक काफी विवाद भी हुआ. इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया गया था. आइए अब पढ़ते हैं इस फिल्म का रिव्यू.
ऐसी फिल्मों के साथ दिक्कत ये होती है कि इन्हें क्राफ्ट के तौर पर जज किया जाए या फिर एजेंडा और प्रोपेगेंडा के तौर पर. इस फिल्म के मेकर्स ने पूरी कोशिश की है ये दिखाने कि ये फिल्म प्रोपेगेंडा नहीं है, लेकिन क्या वो इसमें कामयाब हो पाए. पूरा रिव्यू पढ़िए और फिर फैसला कीजिए की एजेंडा है या सच, और आपको ये फिल्म देखनी है या नहीं.
कहानी
फिल्म का नाम केरल स्टोरी है, लेकिन फिल्म में कहानी तीन राज्यों की दिखाई गई है, कोच्चि, ग्वालियरऔर जोधपुर. यहां रहने वाली तीन हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और फिर उनके कहने पर अपना धर्म बदल लेती हैं. फिर उनके साथ होती हैं ज्यादतियां, ये सब किस तरह से होता है. ये देखने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा. कैसी है फिल्म?
फिल्म की शुरुआत में सबसे पहले डिस्क्लेमर आता है कि ये फिल्म कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसके बाद उन तीन लड़कियों की दर्दनाक कहानी दिखाई जाती है. फिर फिल्म खत्म होने के बाद, कुछ फैक्ट्स भी दिखाए जाते हैं, और ये बताने की कोशिश की जाती है कि ऐसा हो रहा है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












