
'लोगों को आदित्य धर-यामी से जलन हो रही है', राम गोपाल वर्मा बोले- इंडस्ट्री उनके फेल होने का इंतजार कर रही
ABP News
राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की फिल्ममेकिंग की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आदित्य के काम से स्क्रीन पर कैसे स्टोरी कहनी है इसमें बहुत बदलाव आया है.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में धुरंधर के फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आदित्य की बढ़ती सक्सेस से इंडस्ट्री में लोग उनसे जल रहे हैं और उनके फेल होने का इंतजार कर रहे हैं.
आदित्य धर की तारीफ में कहा ये
राम गोपाल वर्माने कहा, 'आदित्य धर ने जो मूवी बिजनेस के साथ किया है उसे समझना होगा. उन्होंने स्क्रीन पर स्टोरीटेलिंग की पूरी ग्रामर को ही बदल दिया है. हमारी फिल्में अब बिल्कुल पहले जैसे न होंगे और मैं ये सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं. सिर्फ हिंदी की नहीं, तेलुगू में कई बड़ी फिल्में आ रहीहैं जो री-शूट हो रही हैं. इसका मतलब बजट भी बढ़ रहा है. तो जायज है कि वो उससे नफरत करेंगे. आदित्य ने उन्हें उनके कम्फर्ट से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है.'
आगे उन्होंने कहा, 'यामी गौतम और आदित्य धर को आगे और ध्यान रखने की जरुरत है. फिल्म इंडस्ट्री उनके डाउन फॉल का इंतजार कर रही है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












