
The Kerala Story 2 BO Day 9: द केरला स्टोरी 2 ने नौवें दिन किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कर डाली इतनी कमाई
ABP News
द केरला स्टोरी 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ देखी गई. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन.
'द केरला स्टोरी 2' रिलीज से पहले से ही खबरों में हैं. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. फिल्म को एजेंडा फिल्म बताया गया. द केरला स्टोरी को ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिल रही है. आइए डालते हैं द केरला स्टोरी 2 के कलेक्शन पर नजर.
द केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस
Sacnilk के मुताबिक, द केरला स्टोरी 2 ने दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. लेकिन अगर फिल्म ने नौवें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है. तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 29.40 करोड़ हो गया है.
फिल्म को नौवें दिन 15.13 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में फिल्म को 8.03 परसेंट, दोपहर के शोज में 14.24 परसेंट, शाम के शोज में 14.82 परसेंट और रात के शोज में 23.44 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












