
The Kerala Story 2 BO Day 3: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग, धुआंधार छापे करोड़ों, 8 फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए धवस्त
ABP News
The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेशक धीमी की थी लेकिन इसने वीकेंड में दमदार परफॉर्म किया है और इस साल की कई फिल्मों को मात दे दी है.
कानूनी पचड़ों में फंसी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को केरल हाईकोर्ट से 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली थी। देर से रिलीज होने के चलते फिल्म को खामियाजा भुगतना पडड़ा और इसकी शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिल्म ने शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाई. चलिए यहां जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
द केरल स्टोरी 2 ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के लीड रोल वाली फिल्म द केरल स्टोरी की शुरुआत काफी ठंड़ी रही. दरअसल केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसकी थिएटर में रिलीज़ पर रोक लगा दी थी, जिसे शुक्रवार को हटा दिया गया. इस वजह से, फिल्म शुक्रवार को थिएटर में रिलीज़ तो हुई, लेकिन शो शाम को शुरू हुए.
ऐसे में, फिल्म उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं कर पाई और इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 75 लाख रुपये ही कमाई. हालांकि हालांकि, दूसरे दिन, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 520 फीसदी की तेजी दिखाई और 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वही संडे की छुट्टी का भी इस फिल्म को तगड़ा फायदा हुआ है और इसने कमाई में फिर बढ़त दिखाई है.
द केरल स्टोरी 2 ने ओपनिंग वीकेंड 8 फिल्मों को दी मातद केरल स्टोरी 2 ने संडे को शानदार कमाई की. इसी के साथ इसने साल की 8 फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है और 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करन वाली फिल्म बन गई है. द केरल स्टोरी ने इन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ा है

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












