
The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
ABP News
The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2' ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इसने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल इस फिल्म ने सनी देओल की बॉर्डर 2 को मात दे दी है.
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि यह अपनी पिछली फिल्म 'द केरल स्टोरी' जितनी सफल नहीं रही, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, फिर भी यह सीक्वल दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कायमाब रही और इसकी कमाई भी ठीक ठाक हुई है. जानते हैं 'द केरल स्टोरी 2' ने रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन कितनी कमाई की? उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते सक्सेसफुली पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया है. जहां इसने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की कमाई की तो वहीं 8वें दिन 2.7 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.3 करोड़, 11वें दिन 1.95 करोड़ और 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इतने फिर बढ़त दिखाते हुए 2.15 करोड़ कमाए. इसके दूसरे बुधवार, यानी 13वें दिन, उम्मीद के मुताबिक इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसकी काई 1.59 करोड़ रुपये रही.
'द केरल स्टोरी 2' ने ‘बॉर्डर 2’ को छोड़ा पीछे'द केरल स्टोरी 2' ने अपने दो हफ्तों में न केवल अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की तिजोरियां नोटों से भर दी हैं. वहीं इसने एक बड़ा कमाल भी कर दिखाया है. दरअसल 'द केरल स्टोरी 2' 28 करोड़ के बजट में बनी थी. इस लागत के मुकाबले इसने अब तक 39.96 करोड़ की नेट कमाई कर ली है, जिससे इसके इनवेस्टमेंट पर रिटर्न (आरओआई) 11 करोड़ रुपये के करीब है. यानी ये 37 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है. इसी के साथ, 'द केरल स्टोरी 2' ने 275 करोड़ के बजट में बनी 'बॉर्डर 2' के 31.72 फीसदी के मुनाफे को मात दे दी है. इसी के साथ ये साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
केरल स्टोरी 2 के बारे मेंकेरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड भारत के अलग-अलग जगहों की तीन युवतियों की कहानी है. प्यार और आजादी की तलाश में, वे अपने परिवार और समाज के नियमों को तोड़ने का फैसला करती हैं. हालांकि, उनके ये फैसले धीरे-धीरे उन्हें ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं जहां छल, कंट्रोल और आजादी का हनन उनके फैसलों पर हावी हो जाता है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला ने लीड रोल प्ले किया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












