
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
ABP News
द केरला स्टोरी 2 थिएटर में रिलीज हो गई है. फिल्म बहुत विवादों में रही. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी 2 विवादों में घिरी रही. फिल्म की रिलीज को भी बैन करने की मांग की गई. फिल्म की रिलीज भी पोस्टपोन हुई. हालांकि, अब द केरला स्टोरी 2 थिएटर में रिलीज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिला.
द केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन 11.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दिल्ली में फिल्म को 473 शोज में 14 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं मुंबई में 538 शोज में 8.75 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया. बुक माय शो पर फिल्म की टिकट सेल 20K रजिस्टर हुई. इतने विवादों के बाद भी फिल्म 2026 की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.
इस लिस्ट में बॉर्डर 2 सबसे ऊपर है. बॉर्डर 2ने पहले दिन 32.10 करोड़ कमाए थे. वहीं ओ रोमियो ने दूसरे दिन 9.01 करोड़ से ओपनिंग की. इक्कीस ने 7.28 करोड़ की ओपनिंग की. फिल्म तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर मर्दानी 3 है. फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं 3.5 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म द केरला स्टोरी 2 पांचवें नंबर पर है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












