
Thaai Kizhavi Day 1 BO: थाई किझावी ने पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बड़ी कॉलीवुड ओपनर
ABP News
राधिका सरथकुमार की फिल्म 'थाई किझावी' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड बना लिया है.
कॉलीवुड फिल्म 'थाई किझावी' जबरदस्त चर्चा में बनी है. फिल्म में राधिका सरथकुमार लीड रोल में हैं. 27 फरवरी को फिल्म रिलीज हुई. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिला.
पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 2.95 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म 2026 की सेंकड बड़ी ओपनर बनी.
कॉलीवुड 2026 की टॉप 5 ओपनरइस लिस्ट में पहले नंबर पर ओपनिंग डे पर 12.35 करोड़ की कमाई के साथ पराशक्ति है. दूसरे नंबर पर थाई कझावी है. फिल्म ने 2.5 करोड़ की ओपनिंग की. तीसरे नंबर पर Vaa Vaathiyaar है. फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर विद लव है. विद लव ने 1.6 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं पांचवें नंबर पर Thalaivar Thambi Thalaimaiyil है. इस फिल्म ने 1.5 करोड़ की ओपनिंग की थी.
फिल्म में सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत और बाला सरवनन जैसे एक्टर्स अमह रोल में हैं. इस तमिल कॉमेडी एंटरटेनर को शिवकुमार मुरुगेसन ने लिखा है. उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है. इसे सुधन सुंदरम और शिवकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियोज़ और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












