
Test Ranking: पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज और मयंक ने लगाई लंबी छलांग, ऑलराउंडर्स में अश्विन को फायदा, जडेजा लुढ़के
AajTak
ICC ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है. गेंदबाजों में एजाज पटेल और बल्लेबाजों में मयंक अग्रवाल ने लंबी छलांग लगाई. ऑलराउंडर्स में अश्विन को फायदा, लेकिन रवींद्र जडेजा नुकसान हुआ है...
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें इंग्लैंड के स्पिनर एजाज पटेल और भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने लंबी छलांग लगाई है. वहीं, ऑलराउंडर्स में रविचंद्रन अश्विन को भी फायदा हुआ और उन्होंने टॉप-2 में जगह बनाई. जबकि रवींद्र जडेजा को दो पायदान का नुकसान हुआ है. R Ashwin moves up to the No.2 spot in the latest @MRFWorldwide ICC Men's Test Player Rankings for all-rounders. Full list: https://t.co/vrogyWdn0u pic.twitter.com/RwPzCXd57J

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












