
Tere Naam Re Release BO Day 6: री-रिलीज के बाद सलमान खान की ‘तेरे नाम’ नहीं कर पाई कमाई, लेकिन 20 लाख कमाते ही रच देगी इतिहास
ABP News
Tere Naam Re Release BO Day 6: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई. हालांकि ये फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है.
सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज़ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और जब इसे सिनमाघरों दोबारा रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई तो सुपरस्टार्स के फैंस खुशी से उछल पड़े थे. हालांकि मज़बूत कॉम्पिटिशन न होने के बावजूद री-रिलीज के बाद ‘तेरे नाम’ बॉक्स ऑफ़िस पर खास परफॉर्म नही कर पाई. लेकिन अच्छी ख़बर यह है कि यह ट्रेजेडी-रोमांटिक ड्रामा जल्द ही भाईजान की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली री-रन बन सकती है. चलिए यहां इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के 6 दिनों में कितनी कमाई की?हाल ही में आई बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई इनमें ये जवानी है दीवानी, तुम्बाड और सनम तेरी कसम शामिल हैं. इन सबने अपनी री-रिलीज में दमदार परफॉर्म किया लेकिन बदकिस्मती से सलमान खान की ‘तेरे नाम’ री रिलीज रन में ठंडी साबित हुई और कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 6ठे दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए हैं.
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1.10 करोड़ नेट हो गया है. वहीं जीएसटी मिलाकर इसका ग्रॉस टोटल 1.29 करोड़ रुपये है.
‘तेरे नाम’ री-रिलीज की डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (नेट कलेक्शन)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












