
Tere Naam Re-Release BO Day 3: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने संडे को दिखाया जलवा, खूब छापे नोट, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' के भी छुड़ा दिए पसीने
ABP News
Tere Naam Re-Release BO Day 3: सलमान खान की री-रिलीज हुई 'तेरे नाम' ने बॉक्स ऑफिस पर संडे को कमाई में तेजी दिखाई. इसी के साथ इस फिल्म ने सनी और रानी की फिल्मों के रविवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
सलमान खान की क्लट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने के बाद धीमी शुरुआत की थी. दूसरे दिन भी ये कोई खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया. जानते हैं ‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई कर ली है?
‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ट्रैजिक लव स्टोरी ‘तेरे नाम’ को दिवंगत सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था. इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली 27 फरवरी को लिमिटेड स्क्रीन्स पर इसे री-रिलीज़ किया गया था. वहीं सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने के बाद इस फिल्म का क्लैश ‘द केरल स्टोरी 2’ के अलावा ओ रोमियो और बॉर्डर 2 जैसी फिल्म संग हुआ जिसके चलते इसकी कमाई पर असर पड़ा. हालांकि रविवार को इसने बॉर्डर 2 से लेकर मर्दानी 3 के कलेक्शन को मात दे दी.
‘तेरे नाम’ ने रविवार को बॉर्डर 2-मर्दानी 3 को दी मात‘तेरे नाम’ ने री रिलीज के तीसरे दिन 27 लाख रुपये कमाकर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 के छठे रविवार के कलेक्शन को मात दे दी. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने अपने छठे संडे यानी 38वें दिन 25 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं इसने मर्दानी 3 के पांचवें संडे की 24 लाख की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












