
Telegram में आ रहा है वॉयस चैट शेड्यूल करने का फीचर, ऐसे करेगा काम
AajTak
Telegram यूजर्स को जल्द नया वॉयस चैट फीचर मिलेगा. इससे वो वॉयस चैट को शेड्यूल कर पाएंगे. शेड्यूल वॉयस चैट को चैनल के साथ पिन भी किया जा सकता है. ये उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो इम्पोर्टेन्ट डेट या इवेंट को भूल जाते हैं.
पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Telegram एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर से यूजर आने वाले चैट और इवेंट्स के लिए रिमाइंडर सेट कर पाएंगे. अभी जिस फीचर की टेस्टिंग हो रही है उससे यूजर्स वॉयस चैट को Telegram पर शेड्यूल कर पाएंगे. अगर आप अपने दोस्तों के साथ स्पेशल चैट सेशन करना चाहते हैं या आपको किसी इम्पोर्टेन्ट वर्क मीटिंग को अटेंड करना है तो आप इसे शेड्यूल कर सकते हैं. इससे इसमें शामिल लोग इसको नहीं भूलेंगे. Telegram ने पिछले अपडेट में वॉयस चैट का फीचर जारी किया था. अब ये नए अपडेट के साथ शेड्यूल वॉयस चैट फीचर को जारी करेगा. TestingCatalog के अनुसार वर्जन V7.7.0 के साथ Telegram यूजर्स को ये नया वॉयस चैट फीचर मिलेगा. शेड्यूल वॉयस चैट को चैनल के साथ पिन भी किया जा सकता है. इसके लिए एक काउंटडाउन यूजर्स को दिखेगा. ये उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो इम्पोर्टेन्ट डेट या इवेंट को भूल जाते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










