
Team India WTC Final: श्रीलंका ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों को दिखाना होगा दम... तभी बनेगी बात
AajTak
भारतीय टीम को अहमदाबाद टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जल्द समेटना होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है. भारत के अलावा फिलहाल श्रीलंका भी फाइनल में पहुंचने की रेस में है. श्रीलंका फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा टेस्ट मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. चौथे दिन (12 मार्च) के खेल की समाप्ति के समय ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए थे. स्टंप्स के समय मैथ्यू कुह्नमैन 0 और ट्रेविस हेड तीन रन बनाकर क्रीज पर थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से अभी 88 रन पीछे है और उसे मुकाबला बचाने के लिए आखिरी दिन काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.
वैसे भी अहमदाबाद टेस्ट मैच जीतना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है. इस मुकाबले को जीतने पर ही भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की होगी. भारतीय गेंदबाजों खासकर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को खेल के पांचवें दिन पूरा जोर लगाना पड़ेगा. वैसे जिस तरीके का पिच खेल रहा है उससे ऑस्ट्रेलिया को जल्द समेटना आसान काम नहीं रहने वाला है. लेकिन 88 रनों से पीछे होने के चलते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पांचवें दिन जरूर प्रेशर में रहेंगे.
श्रीलंका ने यूं बढ़ा दी है टीम इंडिया की टेंशन
अगर अहमदाबाद में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त होता है तो भारतीय टीम को श्रीलंका-न्यूजीलैंड सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों की सीरीज में कम से कम एक मुकाबले को ड्रॉ कर ले. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू भी हो चुकी है जिसका पहला मुकाबला निर्णायक स्थिति में पहुंच चुका है. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने शानदार कमबैक करते हुए अपनी दूसरी पारी में 302 रन बनाए, जिसके चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रनों का टारगेट मिला है. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार बैटिंग करते हुए 115 रनों की पारी खेली.
ये पढ़ें- कोहली ने पलट दिया पूरा मैच, अहमदाबाद टेस्ट में ऐसे जीत सकती है टीम इंडिया, मिलेगा WTC फाइनल का टिकट
जवाब में न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 28 रन बना लिए थे. यानी कि पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 257 रनों की जरूरत है जो आसान नहीं रहने वाला है. यदि श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में हरा दिया और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटा तो भारतीय टीम की टेंशन बढ़ सकती है. क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के ड्रॉ होने या न्यूजीलैंड के जीतने की स्थिति में भारत फाइनल में एंट्री ले लेगा, ;चाहे अहमदाबाद टेस्ट का परिणाम कुछ भी हो.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











