
Team India Record in Year 2023: भारतीय टीम ने 2023 में मचाया गदर... इस मामले में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सबको पछाड़ा
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 मिला-जुला ही रहा है. इस साल भारतीय टीम ने कुल 66 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें 35 वनडे, 23 टी20 और 8 टेस्ट मुकाबले रहे. भारतीय टीम ने साल 2023 की शुरुआत जीत के साथ की थी. मगर अंत वैसा नहीं कर सकी. हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने और जीतने के मामले में सभी को पछाड़ दिया है.
Team India Record in 2023: दुनियाभर में आज 31st का जश्न मनाया जा रहा है. यानी हर कोई 2023 को विदा कर अब नए साल (2024) को जोरदार अंदाज में स्वागत कर रहे हैं. कई लोगों के लिए 2023 बेहद शानदार रहा है, जबकि कुछ के लिए निराशा भरा रहा है. मगर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल कुछ हटकर ही रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 मिला-जुला ही रहा है. इस साल भारतीय टीम ने कुल 66 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें 35 वनडे, 23 टी20 और 8 टेस्ट मुकाबले रहे. भारतीय टीम ने साल 2023 की शुरुआत जीत के साथ की थी. मगर अंत वैसा नहीं कर सकी.
हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने और जीतने के मामले में सभी को पछाड़ दिया है. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 66 इंटरनेशनल मैच खेला और सबसे ज्यादा 45 इंटरनेशनल मैच जीते भी हैं. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड समेत सभी टीमें पिछड़ गई हैं.
भारतीय टीम का 2023 में इंटरनेशनल रिकॉर्ड
कुल मैच: 66 जीते: 45 हारे: 17 ड्रॉ: 2 बेनतीजा: 2
2023 में इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











