
Team India Family Rules: 'एक दिन की छूट, खिलाड़ी चुन लें डेट...', पत्नी को साथ ले जाने पर BCCI का नियम फिर टूटेगा
AajTak
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग के बाद कुछ सख्त नियम बनाए थे. इसमें विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया था. मगर अब चैम्पियंस ट्रॉफी में फैमिली को साथ रखने की परमिशन दे दी गई है.
Team India Family Rules: पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल (19 फरवरी) होने वाला है. टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को होगा. भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. मगर इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक खुशखबरी दी है. भारतीय बोर्ड ने प्लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान अपनी फैमिली को साथ रखने की अनुमति दे दी है. हालांकि इसके लिए भी एक शर्त रखी है. इस फैसले के साथ ही बीसीसीआई का फैमिली नियम टूट गया है, कुछ दिन पहले ही बनाया गया था.
BCCI का फैमिली नियम क्या है?
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग के बाद कुछ सख्त नियम बनाए थे. इसमें विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया था.
नए नियमों के तहत अगर कोई टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिनों का है तो परिवार को खिलाड़ियों के साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी, और अगर टूर इससे कम दिनों का है तो यह 7 दिन हो सकता है. वहीं नए नियमों के तहत पूरे टूर्नामेंट के दौरान पत्नियां खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकतीं हैं. परिवार सिर्फ 2 सप्ताह तक साथ रह सकता है.
एक ही मैच में साथ रहेगा परिवार

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











