
Team India: एशिया कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की रही ये वजह, बीसीसीआई ने भी जताई चिंता
AajTak
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और वह फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय बल्लेबाज खासकर मिडिल ओवर्स में उतनी तेजी से रन नहीं बना पाए. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज में इसपर ध्यान देना चाहेगी.
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और वह फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. भारत ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर-चार में प्रवेश किया था. लेकिन इसके बाद रोहित ब्रिगेड मोमेंटम गंवा बैठी और उसने पाकिस्तान के साथ ही श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
एशिया कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह मिडिल ओवर्स के दौरान बल्लेबाजों के द्वारा अपना गया रवैया था. देखा जाए तो मिडिल ओवर्स में भारतीय बल्लेबाज उतनी तेजी से रन नहीं बना पाए और विकेट्स भी गिरे. यदि सातवें से लेकर 15वें ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें तो पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने नौ ओवरों में 59 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए.
मिडिल ओवर्स में बैटिंग पर हुई चर्चा
यहां तक कि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी इन ओवरों में केवल 62 रन बने जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मैच में भी इन ओवरों में 62 रन बनाए गए और इस बीच भारत ने एक विकेट खोया. इन नौ ओवरों में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किया. तब उसने इस दौरान 78 रन बनाए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम चयन के दौरान एशिया कप में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई, जहां मिडिल ओवर्स में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अहम मुद्दा रहा.
क्लिक करें- दिनेश कार्तिक की कहानी: जो कहा-वो किया, 6 महीने में पूरा किया वर्ल्डकप खेलने का सपना
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हां, एशिया कप के प्रदर्शन पर चर्चा की गई. निश्चित तौर पर समस्याओं की बजाए समाधान पर ध्यान दिया गया तथा इस पर चर्चा हुई कि टी20 विश्व कप के दौरान किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. सभी ने इस पर सहमति जताई की बेहतर टीमों के खिलाफ भारत का बीच के ओवरों में अपनाया गया रवैया चिंता का विषय है और एशिया कप में इससे टीम को नुकसान हुआ.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











