
T20 वर्ल्ड कप में हार रहा था पाक, स्टेडियम में पाकिस्तानी गाने लगे जन गण मन, Video वायरल
ABP News
India vs Pakistan: वायरल वीडियो कोलंबो स्टेडियम का बताया जा रहा है. इसमें कुछ फैंस पाकिस्तान की जर्सी पहने हुए हैं और भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर मैच से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो खास चर्चा में है, जिसमें पाकिस्तान के फैंस भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाते नजर आ रहे हैं.
कोलंबो स्टेडियम से सामने आया वीडियोवायरल वीडियो कोलंबो स्टेडियम का बताया जा रहा है. इसमें कुछ फैंस पाकिस्तान की जर्सी पहने हुए हैं और भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं. उनके साथ स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक भी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े दिखाई दे रहे हैं. यह दृश्य मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान के दौरान का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियावीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोग इसे खेल भावना और आपसी सम्मान की मिसाल बता रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया कदम हो सकता है. हालांकि बड़ी संख्या में लोग फैंस की तारीफ कर रहे हैं.
How many Indians can do this? #INDvsPAK pic.twitter.com/mdSLqRPH72

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












