
T20 वर्ल्ड कप टीम से संजू सैमसन की छुट्टी तय? जितेश शर्मा को मिली बढ़त... कटक मैच की प्लेइंग 11 से मिले ये गंभीर संकेत
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को कुल 10 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को तरजीह दी गई है, उससे एक बात तो तय लग रही कि अब संजू का वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर खेलना तय नहीं है.
कटक टी20 में प्लेइंग 11 को लेकर जिस तरह की आशंकाएं थीं, ठीक वैसा ही हुआ. दरअसल, इस मुकाबले में संजू सैमसन को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया. उनकी जगह एक बार फिर जितेश शर्मा को तरजीह दी गई. ऐसे में यह तय लग है कि भारत अब संभवत: टी20 वर्ल्ड कप में जितेश शर्मा के साथ ही खेलने उतरेगा.
ध्यान रहे टी20 वर्ल्ड कप जोकि भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है, उससे पहले भारत को कुल 10 टी20 मुकाबले खेलने है. इसमें 5 साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया अफ्रीका सीरीज में है, फिर भारत को जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड से 5 मैचों की सीरीज खेलनी है.
इसके बाद 7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. ऐसे में यह बात तो तय है कि जितेश शर्मा को लेकर टीम इंडिया का मैनेजमेंट काफी आशांवित है.
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 1⃣st T20I 🙌 Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Dtr31OTdE3
क्यों जितेश का दावा है संजू से मजबूत संजू सैमसन और जितेश शर्मा हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टी20 टीम में शामिल थे. जहां संजू सैमसन कैनबरा में रद्द हुए टी20 मुकाबले की प्लेइंग 11 में शामिल थे. जहां उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला मिला. फिर उनको मेलबर्न टी20 में भी प्लेइंग 11 में मौका मिला, जहां वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 2 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद टीम मैनेजमेंट का मोह संजू से खत्म हो गया और फिर टीम ने लगातार 3 टी20 में जितेश शर्मा को मौका दिया.होबार्ट में जितेश ने नाबाद 22 रन बनाए, करारा में 3 रन बनाकर वो आउट हुए और ब्रिस्बेन में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. अब कटक टी20 में भी उनको प्लेइंग 11 में मौका मिला है. इससे संकेत साफ है कि अब जितेश शर्मा संभवत: टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राथमिक विकेटकीपर होंगे.













