
श्रीलंका को धूल चटाने के बाद नरसिंह स्वामी मंदिर में हरमन ब्रिगेड ने की पूजा, VIDEO
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ पहले महिला टी20I में आठ विकेट की शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 69 रन की पारी से भारत ने 122 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया. गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन और टीम के संतुलित खेल से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका पर आठ विकेट की शानदार जीत के बाद श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर के दर्शन किए. कप्तान हरमनप्रीत कौर, सीनियर बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना, युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा और टीम की कई अन्य खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध सिम्हाचलम पहाड़ी पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.
श्रीलंका को चटाई धूल
यह मंदिर दर्शन उस दिन के बाद हुए, जब भारत ने पांच मैचों की टी20I सीरीज में दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 1-0 की बढ़त हासिल की. दर्शन के दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया और आगामी मुकाबलों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार किया.
यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी रचा खास कीर्तिमान
मंदिर प्रशासन ने टीम का स्वागत किया और खिलाड़ियों को प्रसाद व पवित्र भेंट प्रदान की. व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच यह आध्यात्मिक क्षण टीम के लिए सुकून भरा रहा, खासकर जब भारत सीरीज में अपनी मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.
भारत का श्रीलंका पर दबदबा

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












