
9 छक्के, 18 चौके और रिकॉर्डतोड़ शतक... रोहित शर्मा ने सिक्किम को कूट डाला, VIDEO
AajTak
रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए सिक्किम के खिलाफ 62 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके लिस्ट-A करियर का सबसे तेज़ शतक रहा. खचाखच भरे सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित ने मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपनी जबरदस्त फॉर्म व फिटनेस से आलोचकों को जवाब दिया.
वर्ल्ड नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा का विजय हजारे टूर्नामेंट में बुधवार को तूफान देखने को मिला. सिक्किम के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने छक्के और चौकों की बारिश की. रोहित शर्मा ने मात्र 62 गेंदों में शतक जड़ा. रोहित ने आठ छक्के और नौ चौके लगाते हुए अपनी लिस्ट-A करियर की 37वीं सेंचुरी पूरी की.
लेकिन शतक जमाने के बाद भी रोहित नहीं रुके और उन्होंने 155 रनों की पारी महज 94 गेंदों में खेली. अपनी पारी में रोहित ने 9 छक्के और 18 चौके लगाए. रोहित की इस पारी के दम पर मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंद दिया.
बता दें कि सिक्किम ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई ने 31वें ओवर में ही चेज कर लिया.
रोहित शर्मा का सबसे तेज शतक
यह रोहित शर्मा का लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक भी रहा, जिसने उनका पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ 63 गेंदों का वनडे शतक 2023 में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था.
2018 के बाद पहला विजय हजारे खेल रहे थे रोहित

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












