
सबसे कम उम्र का शतकवीर... लिस्ट-A हो या IPL, कोई नहीं वैभव सूर्यवंशी की टक्कर में!
AajTak
14 साल और 272 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन मेंस लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे कम उम्र का शतक लगाकर इतिहास रच दिया. यह उनका महज़ 7वां लिस्ट-A मैच था, जिसमें उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक, 59 गेंदों में 150 रन पूरे करते हुए 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेली.
14 साल, 272 दिन…
इतनी सी उम्र में जब ज्यादातर बच्चे स्कूल की परीक्षाओं, होमवर्क और ट्यूशन के दबाव में होते हैं, उसी उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की किताबों में अपना नाम स्थायी स्याही से लिख दिया. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन, बिहार की जर्सी पहनकर उसने वो कर दिखाया, जो अब तक सिर्फ किस्सों में संभव लगता था.
मेंस लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे कम उम्र का शतकवीर...यह वैभव का महज 7वां लिस्ट-A मैच था. दिसंबर 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ पदार्पण करने वाला यह किशोर अब अरुणाचल प्रदेश के सामने बुधवार को रांची की पिच पर 50 ओवरों के मैच में इतिहास गढ़ रहा था.
36 गेंदों में शतक…59 गेंदों में 150…और अंत में 84 गेंदों पर 190 रन... हर चौका, हर छक्का मानो बचपन की सीमाओं को लांघता चला गया, जैसे यह बल्ला उम्र नहीं, सिर्फ सपने गिन रहा हो.
यह शतक सिर्फ रन नहीं था, यह उस विश्वास की जीत थी, जो तारीख-ए-पैदाइश नहीं पूछता.
वैभव की कहानी एक पारी तक सिमटी नहीं है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












